कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगभग दो महीने के अवकाश के बाद दिल्ली लौटे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगभग दो महीने की छुट्टी के बाद आज दिल्ली लौट आए हैं। श्री गांधी रामलीला मैदान में 19 अप्रैल को किसानों की रैली को सम्बोधित करेंगे।
कांग्रेस की ओर से बताया गया था कि श्री गांधी पार्टी के समक्ष हाल की चुनौतियों और भविष्य की रणनीति के लिए चिंतन-मनन करने के लिए समय चाहते थे। श्री गांधी की गैर मौजूदगी और उनकी वापसी को लेकर कांग्रेस से सवाल किए जा रहे थे।
राहुल गांधी के छुट्टी से लौटने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि राजनीति अंशकालिक नहीं है, यह पूरी तरह से पूर्णकालिक कार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को अपने कर्तव्य से संकोच नहीं करना चाहिए।