घमण्ड में चूर सरकार, महिलाओं की परवाह नहीं: वसुन्धरा राजे

Tatpar 6 Sep 2013
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।
राजे पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुई महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम पूछने एसएमएस अस्पताल गई। जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबको हक है, लेकिन राजस्थान की ये महिला विरोधी सरकार महिलाओं की बात सुनने के बजाय उनको बेरहमी से पीट रही है, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। महिलाओं के लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। यहां तक कि छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है। सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए, लेकिन घमण्ड में चूर इस सरकार को प्रदेश की महिलाओं की परवाह नहीं है। ऐसी सरकार जो अपनी माता-बहनों की भी सुरक्षा नहीं कर सके उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
राजे के साथ महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डीडी कुमावत मौजूद थे।

Leave a Reply