पहले पी-15-बी युद्धपोत का आज मुम्बई के मझगांव गोदी में जलावतरण किया गया।

पहले पी-15-बी युद्धपोत का आज मुम्बई के मझगांव गोदी में जलावतरण किया गया। कि नौसेना का यह आयोजन नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर0 के0 धोवन और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में किया गया।
स्वदेशी निर्मित 163 मीटर लम्बे इस जहाज को विशाखापत्तनम नाम दिया गया है। इस जहाज में अत्याधुनिक फ्रेंसेस, विद्युत प्रणाली, जानकारी और सूचना प्रणाली जैसे सुविधाएं भी शामिल की गई है। यह जहाज आणविक, जैविक और रासायनिक वातावरण में भी संचलित होने की क्षमता रखता है। आज मुम्बई के मझगांव डॉक में हुए विशेष समारोह में यह जहाज भारतीय नौसेना में शामिल हुआ। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर के धोवन इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे।