पूर्व मुख्यमंत्री बेअन्त सिंह के कथित हत्यारे को गिरफ्तार किया

थाईलैंड पुलिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और कई अन्य के कथित हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। 37 वर्षीय गुरमीत सिंह पिछले साल अक्तूबर में थाईलैंड पहुंचा था
और उसे कल पूर्वी राज्य छोन बुरी में गिरफ्तार किया गया। वह 1995 में विस्फोट की एक वारदात के लिए सजायाफता छह उग्रवादियों में शामिल था। इन उग्रवादियों ने कई अन्य लोगों की भी हत्या की।