भारत की लगातार चौथी हार पर भड़के दिग्गज, सनी ने कहा- कुछ को बाहर करना बहुत जरूरी

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चौथी बार भारत को हरा दिया। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सुनील गावसकर का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीख नहीं रहे हैं। वे लगातार एक जैसी गलतियां कर रहे हैं। बुधवार को कैनबरा में हुए वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 348 रन बनाए। जवाब में भारत 49.2 ओवर में 323 रन ही बना सका। वनडे सीरीज का पांचवां वनडे 23 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा।
क्या कहा सुनील गावसकर ने…
– कुछ खिलाड़ियों का यह तीसरा या चौथा ऑस्ट्रेलिया दौरा है, लेकिन उन्होंने अपने पिछले दौरे की गलतियों से सीख नहीं ली है।
– वे वही गलतियां कर रहे हैं, जो पहले की थीं। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने के बाद सिलेक्टर्स को कुछ कठोर फैसले करने चाहिए।
– 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर युवाओं को मौका देना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि पूरी टीम बदला दो, लेकिन कुछ को बाहर करना जरूरी है।
– 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर युवाओं को मौका देना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि पूरी टीम बदला दो, लेकिन कुछ को बाहर करना जरूरी है।
– अश्विन को टीम में शामिल न करना गलत फैसला था। मुझे लगता है कि कैनबरा की परिस्थितियां उसके अनुकूल थीं।
इंडियन इनिंग में क्या रहा खास
– रोहित शर्मा ने 25 बॉल में 41 रन बनाए।
– शिखर 113 बॉल में 14 चौके और 2 छक्के की मदद से 126 रन बनाकर हेस्टिंग की बॉल पर बेली के हाथों लपके गए।
– विराट 92 बॉल में 106 रन बनाकर आउट हुए।
– ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने 68 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया की इनिंग में क्या रहा खास
– वॉर्नर (93) ने 92 बॉल का सामना किया। इस दौरान 12 चौके और एक छक्का लगाया।
– दूसरे विकेट के रूप में एरॉन फिंच (107) आउट हुए। उन्होंने करियर की सातवीं सेन्चुरी लगाई।
– स्मिथ ने 51 और मैक्सवेल ने 41 रन पारी खेली।
– इशांत ने 4 और उमेश ने 3 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
डेविड वॉर्नर | बो. इशांत शर्मा | 93 | 92 | 12 | 1 |
एरॉन फिंच | कै. इशांत बो. उमेश | 107 | 107 | 9 | 2 |
मिशेल मार्श | कै. विराट बो. उमेश यादव | 33 | 42 | 3 | 0 |
स्टीवन स्मिथ | कै. गुरकीरत बो. इशांत | 51 | 29 | 4 | 3 |
ग्लेन मैक्सवेल | कै. मनीष पांडे बो. इशांत | 41 | 20 | 6 | 1 |
जॉर्ज बेली | कै. रोहित बो. इशांत | 10 | 7 | 0 | 0 |
जेम्स फॉक्नर | बो. उमेश यादव | 0 | 1 | 0 | 0 |
मैथ्यू वेड | रन आउट | 0 | 2 | 0 | 0 |
जॉन हेस्टिंग | नॉट आउट | 0 | 0 | 0 | 0 |
टीम इंडिया का स्कोरबोर्ड
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
रोहित शर्मा | कै. वेड बो. रिचर्ड्सन | 41 | 25 | 2 | 3 |
शिखर धवन | कै. बेली बो. हेस्टिंग | 126 | 113 | 14 | 2 |
विराट कोहली | कै. स्मिथ बो. रिचर्डसन | 106 | 92 | 11 | 1 |
एमएस धोनी | कै. वेड बो. हेस्टिंग | 0 | 3 | 0 | 0 |
गुरकीरत | कै. शॉन मार्श बो. लियोन | 5 | 6 | 1 | 0 |
रवींद्र जडेजा | नॉट आउट | 24 | 27 | 1 | 0 |
अजिंक्य रहाणे | कै. स्मिथ बो. रिचर्डसन | 2 | 3 | 0 | 0 |
रिषि धवन | कै. वॉर्नर बो. केन रिचर्डसन | 9 | 8 | 1 | 0 |
भुवनेश्वर कुमान | कै. स्मिथ बो. रिचर्डसन | 2 | 6 | 0 | 0 |
उमेश यादव | कै. बेली बो. मिचेल मार्श | 2 | 11 | 0 | 0 |
इशांत शर्मा | कै. वेड बो. मार्श | 0 | 3 | 0 | 0 |