भारत की सानिया मिर्जा ने टैनिस के महिला डबल्स में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी
भारत की सानिया मिर्जा ने टैनिस के महिला डबल्स में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे भारत की पहली महिला टैनिस खिलाड़ी है। अमरीका के चार्ल्सटन में डब्ल्यू टी ए फैमिली सर्कल कप टैनिस में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ डबल्स खिताब जीतकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सानिया मिर्जा को बधाई दी है। उन्होंने सानिया के दृढ़ संकल्प की सराहना की।