महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपी कर्मचारियों की सम्पत्ति जब्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भ्रष्टाचार के आरोपी आठ सरकारी कर्मचारियों की सम्पत्ति जब्त करने के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इनमें डिप्टी कलेक्टर (अतिक्रमण) और महाराष्ट्र भवन और विकास प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी नीतिश ठाकुर शामिल हैं। इनकी परिसम्पत्तियां 143 करोड़ रूपये की आंकी गई हैं।