मुकेश अंबानी 9वीं बार बने सबसे अमीर भारतीय, अनिल 13वें से 29वें नंबर पर पहुंचे

मुंबई. मुकेश अंबानी लगातार नौवीं बार भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। फोर्ब्स इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई 100 अमीरों की लिस्ट में उन्हें पहली पोजीशन पर रखा गया है। टॉप 10 अमीरों में कई नए चेहरों को जगह मिली है। फोर्ब्स मैगजीन हर साल भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी करती है।
पिछड़ गए अनिल
लिस्ट में जहां मुकेश अंबानी 18.9 अरब डॉलर (एक लाख बीस हजार करोड़) के साथ नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं उनके भाई अनिल अंबानी 13वें से फिसलकर 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अनिल की कुल प्रॉपर्टी 2.9 अरब डॉलर है।
ये हैं भारत के टॉप 10 अमीर..
बिजनेसमैन का नाम | लिस्ट में किस नंबर पर | प्रॉपर्टी |
मुकेश अंबानी | 01 | 18.9 अरब डॉलर |
दिलीप संघवी | 02 | 18 अरब डॉलर |
अजीम प्रेमजी | 03 | 15.9 अरब डॉलर |
हिंदूजा ब्रदर्स | 04 | 14.8 अरब डॉलर |
पल्लोनजी मिस्त्री | 05 | 14.7 अरब डॉलर |
शिव नाडर | 06 | 12.9 अरब डॉलर |
गोदरेज ग्रुप | 07 | 11.4 अरब डॉलर |
लक्ष्मी मित्तल | 08 | 11.2 अरब डॉलर |
सायरस पूनावाला | 09 | 7.9 अरब डॉलर |
कुमार मंगलम बिड़ला | 10 | 7.8 अरब डॉलर |