यात्रा से पहले पिघले बाबा

tatpar 14 june 13
लगता है इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं हो पाएंगे। अमरनाथ में 3888 मीटर की ऊंचाई पर प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग 40 प्रतिशत तक पिघल गया है, जो सामान्य तौर पर हर साल श्रावण मास के खत्म होते-होते पिघलता है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घाटी में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की वजह से बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं होने का खतरा बढ़ गया है। रक्षाबंधन तक करीब दो महीने चलने वाली अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। अमरनाथ यात्रा 2013 इस बार 28 जून से शुरू हो रही है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा कुल 55 दिनों की रहेगी। यात्रा की शुरूआत 28 जून से होगी और 21 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन इस साल का आखिरी दर्शन होगा। यात्रा के मद्देनजर अब तक करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है। करीब ढाई महीने पूर्व पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी