श्रीलंका की नौसेना ने 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।

श्रीलंका नौसेना ने कल रात रामेश्वरम् और पुडुकोट्टई के 54 तमिल मछुआरों को कच्चातीवू द्वीपों के पास मछली पकड़ते समय गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार से चेन्नई में भारत और श्रीलंका
के मछुआरों के प्रतिनिधियों के बीच होने वाली बातचीत के पहले ये गिरफ्तारियां हुई हैं। मछुआरों के संघ ने मांग की है कि बिना किसी रूकावट के बातचीत के लिए मछुआरों और उनकी नौकाओं को फौरन छोड़ दिया जाये।