श्रीलंका ने वहां की नौसेना द्वारा पिछले सप्ताह पकड़े गए 54 भारतीय मछुआरों की रिहाई के निर्देश जारी किए है।

श्रीलंका के अर्टोनी जनरल ने वहां की नौसेना द्वारा पिछले सप्ताह पकड़े गए 54 भारतीय मछुआरों की रिहाई के निर्देश जारी किए है। ये फैसला आज पदभार ग्रहण करने वाले नये मत्स्य पालन मंत्री महिंदा अमारा वीरा ने लिया।
भारत और श्रीलंका के मछुआरों के बीच आज चेन्नई में तीसरे दौर की बातचीत शुरू हुई। मत्स्य विभाग के निदेशक एमसीएल फर्नांडो के नेतृत्व में श्रीलंका के 15 सदस्यों और तमिलनाडु और कराईकल के 17 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हो रही है।
जल क्षेत्र में मछली पकड़ने का अधिकार, मछुआरों और उनकी नौकाओं को पकड़ा जाना, गिरफ्तारी के बाद सुरक्षित रिहाई और दोनों देशों के बीच मछली पकड़ने के स्वीकार्य तरीके तथा पर्यावरण अनुकूल तरीकों के पांच मुद्दों पर आज बातचीत होगी।