7 सांसदों, 199 विधायकों ने नहीं दी पैन की जानकारी, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के: एडीआर

- एडीआर- नेशनल इलेक्शन वॉच ने 542 सांसद, 4,086 विधायकों के पैन डिटेल का एनालिसिस किया
- कांग्रेस के 51 विधायकों ने पैन डिटेल नहीं दी, केरल में ऐसे 33 विधायक
नई दिल्ली. देश के 7 सांसदों और 199 विधायकों ने चुनाव आयोग को अपने पैन की जानकारी नहीं दी है। पैन की जानकारी न देने वालों की लिस्ट में सबसे ज्यादा कांग्रेस के विधायक हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों को नामांकन भरते हुए पैन की जानकारी देनी होती है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने 542 लोकसभा सदस्यों और 4,086 विधायकों के पैन डिटेल का एनालिसिस कर ये आंकड़े पेश किए हैं।
भाजपा के 42 विधायकों ने नहीं दी जानकारी
पार्टी | विधायक |
कांग्रेस | 51 |
भाजपा | 42 |
सीपीआई | 25 |
मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें, 28 ने नहीं दी जानकारी
राज्य | विधायक | कुल विधायक |
केरल | 33 | 140 |
मिजोरम | 28 | 40 |
मध्यप्रदेश | 19 | 230 |
5 राज्यों के 7 सांसदों ने नहीं दी जानकारी
ओडिशा के दो सांसदों ने पैन की जानकारी नहीं दी। दोनों बीजद नेता हैं। वहीं, तमिलनाडु में एआईडीएमके के दो सांसदों ने और मिजोरम, असम और लक्षद्वीप के एक-एक सांसद ने अपने नामांकन में पैन डिटेल पेश नहीं की।