Asia Cup: फाइनल में टीम इंडिया से भिड़ेगा बांग्लादेश, पाक को 5 विकेट से हराया

मीरपुर. रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर बांग्लादेश एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। अब 6 मार्च को फाइनल मैच में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने सौम्या सरकार (48) की शानदार इनिंग के दम पर टारगेट 5 बॉल बाकी रहते 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
कैसा रहा मैच का रोमांच और किसे मिला मैन ऑफ द मैच…
– शानदार 48 रन बनाने वाले बांग्लादेश के सौम्या सरकार को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
– सरकार ने 48 बॉल में 5 चौके व 1 छक्के की मदद से 48 रन बनाए।
– पाकिस्तान के मुकाबले बांग्लादेश ने बैटिंग और बॉलिंग काफी बेहतरीन की।
– इस जीत के साथ ही बांग्लादेश के 6 प्वाइंट हो गए और वह प्वाइंट टेबल में भारत के बाद दूसरी पोजिशन पर है।
– वहीं, पाकिस्तान इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया। उसका आखिरी मैच 4 मार्च को श्रीलंका से है, जो सिर्फ औपचारिकता है।
कुछ ऐसी रही पाकिस्तान की इनिंग
– टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने सरफराज अहमद (58*) की हाफ सेन्चुरी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए।
– पाकिस्तान का पहला विकेट सिर्फ 1 रन के स्कोर पर गिरा। खुर्रम मंजूर (1) होसैन की बॉल पर मुस्फिकुर रहीम को कैच थमा बैठे।
– दूसरा विकेट 12 रन पर गिरा। शरजील खान (10) अराफात सनी की बॉल पर बोल्ड हो गए।
– इनिंग अभी संभली ही नहीं थी कि 18 के स्कोर पर मोहम्मद हफीज (2) के रूप में पाक को तीसरा झटका लग गया। उन्हें मशरफे मुर्तजा ने आउट किया।
– 28 रन पर पाक को चौथा झटका लगा। उमर अकमल 4 रन बनाकर अहमद की बॉल पर आउट हुए।
अहमद और मलिक के बीच 70 रन की पार्टनरशिप
– इसके बाद सरफराज अहमद और शोएब मलिक ने इनिंग संभाली। दोनों ने 5th विकेट के लिए 70 रन की पार्टनरशिप की।
– शोएब मलिक (40) के रूप में पाक को पांचवां झटका लगा। उन्हें अराफात सनी ने आउट किया।
– 102 के स्कोर पर कप्तान शाहिद आफरीदी भी बिना खाता खोले आउट हो गए।
– इनिंग की आखिरी बॉल पर अनवर अली (13) आउट हुए। सरफराज अहमद 42 बॉल में 58 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
– बांग्लादेश की तरफ से अमन होसैन ने 3 विकेट, अराफात सनी ने 2 विकेट और अहमद-मुर्तजा ने 1-1 विकेट लिए।
पाकिस्तान का स्कोरबोर्ड
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
खुर्रम मंजूर | कै. रहीम बो. होसैन | 1 | 7 | 0 | 0 |
शरजील खान | बो. सनी | 10 | 8 | 1 | 1 |
मोहम्मद हफीज | lbw बो. मुर्तजा | 2 | 11 | 0 | 0 |
सरफराज अहमद | not out | 58 | 42 | 5 | 2 |
उमर अकमल | कै. शाकिब बो. अहमद | 4 | 11 | 0 | 0 |
शोएब मलिक | कै. रहमान बो. सनी | 41 | 30 | 5 | 1 |
शाहिद आफरीदी | कै. रहमान बो. होसैन | 0 | 2 | 0 | 0 |
अनवर अली | कै. रहमान बो. होसैन | 13 | 9 | 1 | 0 |
कैसी रही बांग्लादेश की इनिंग…
– 130 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 11 के स्कोर पर तमिम इकबाल (7) आउट हो गए।
– दूसरा विकेट 46 रन पर गिरा। सब्बीर रहमान 14 रन बनाकर शाहिद आफरीदी की बॉल पर बोल्ड हुए।
– सौम्या सरकार ने अच्छी बैटिंग, लेकिन वे हाफ सेन्चुरी लगाने से चूक गए। वे 48 रन बनाकर आउट हुए और 5 चौके, 1 छक्का लगाया।
– इसके बाद मुस्फिकुर रहीम (12) शोएब मलिक की बाल पर आउट हो गए।
– 104 के स्कोर पर बांग्लादेश का पांचवा विकेट गिरा। मोहम्मद आमिर की बॉल पर शाकिब अल हसन (8) बोल्ड हो गए।
– इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरा। महमुदुल्लाह 22 रन और मशरफे मुर्तजा 12 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
– बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर टारगेट हासिल किया।
– पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट, इरफान, आफरीदी और शोएब मलिक ने 1-1 विकेट लिए।
बांग्लादेश का स्कोरबोर्ड
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
तमिम इकबाल | lbw बो. मोहम्मद इरफान | 7 | 4 | 0 | 1 |
सौम्या सरकार | बो. मोहम्मद आमिर | 48 | 48 | 5 | 1 |
सब्बीर रहमान | बो. शाहिद आफरीदी | 14 | 15 | 1 | 0 |
मुस्फिकुर रहीम | lbw बो. शोएब मलिक | 12 | 15 | 0 | 0 |
शाकिब अल हसन | बो. मोहम्मद आमिर | 8 | 13 | 0 | 0 |
महमुदुल्लाह | not out | 22 | 15 | 2 | 1 |
मशरफे मुर्तजा | not out | 12 | 7 | 2 | 0 |
प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान :मोहम्मद हफीज, शरजील खान, खुर्रम मंजूर, उमर अकमल, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शाहिद आफरीदी, अनवर अली, मोहम्मद समी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान।
बांग्लादेश : सौम्या सरकार, तमीम इकबाल, मोहम्मद मिथुन, शब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मशरफे मुर्तजा, अराफत सनी, अमीम होसैन, तास्किन अहमद।