भोपाल। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना आज प्रारंभ हो गई। शुरूआत सुवह 8 बजे वेलेट पेपर की मतगणना से प्रारंभ हो गई। प्रारंभिक रूझानों में उत्तरप्रदेश, गोवा, मणीपुर, उत्तराखंड में भाजपा को भारी बहुमत के संकेत नजर आ रही है। वहीं पंजाब में पहली बार लीक से हटकर आप पार्टी को बहुमत मिलने के संकेत नजर आ रहे है। जैसा की पूर्व में चुनाव पूर्व सर्वे में विभिन्न टीव्ही और सर्वे संस्थानों ने अनुमान लगाया था। परिणाम भी इसी दिशामें जाने का संकेत दे रहे है। हलांकि अभी स्पष्ट कहपाना जल्दबाजी होगी। किन्तु उत्तरप्रदेश में 244 सीटों पर बढ़त भाजपा ने बनाई है, तो कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अपेक्षाकृत प्रदर्शन करने में विफल रही है।
2024 के लोकसभा का सेमीफाइनल कहे जाने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित दिखाई पड़ रही है। वहीं एक बार फिर सपा और बसपा सहित कांग्रेस पार्टियों को अपेक्षाकृत उम्मीद से विपरीत परिणाम सामने आ रहे है। जहां उत्तरप्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है जहां सत्तारूढ पार्टी पुन: बहुमत की ओर अग्रसर है। वहीं गोवा, उत्तराखंड में पुन: वापसी के आसार नजर आ रहे है। लेकिन पंजाब में कांग्रेस पार्टी को अंदरूनी कलह का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते सत्ता से बेदखल होना पड़ा है। पंजाब में पहली बार आप पार्टी स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने जा रही है। आप पार्टी ने महज 10 वर्षो में दो राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हुई है। देश के इतिहास मे पहला मौका है जब कोई राजनैतिक दल इतने कम समय में दो राज्यों में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने ज रही है।
मणीपुर में हंग असेंबली के आसार
मणीपुर में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां पर कांग्रेस पार्टी को भारी नुक्सान हुआ है। यहां असम गढ परिषद और अन्य दलों ने कांग्रेस पार्टी को सत्ता की राह में रोड़ा अटका दिए है। वहीं भाजपा भी बड़े दल के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है। लेकिन प्रारंभिक रूझानों से स्पष्ट है कि किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस पार्टी को 14 और एपीपी को 11 सीटों की शुरूआती बढ़त मिली हुई है।
गोवा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत
40 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा गोवा में पहली बार टीएमसी चुनाव मैदान में थी। लेकिन जो रूझान सामने आ रहे है, उससे स्पष्ट है कि गोवा की जनता ने दीदी को नकार दिया है। वहीं भाजपा को एक बार फिर से सत्ता की कमान गोवा की जनता सौंपना चाहती है। तो कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान होता दिख रहा है। बता दें कि जहां विगत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 19 सीटे हांसिल हुई थी वहीं इस वार महज 14 से 15 सीटें ही मिलती दिख रही है।