भुभ्वेश्वर। ओडिशा के नयागढ़ जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर पुल गुजरते समय तेल टैंकर नीचे गिरने के बाद तेल टैंकर में विस्फोट हो गया। घटना में चार लोगों की जलकर मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। तेल टैंकर पारादीप से संबलपुर की ओर जा रहा था। तभी यह बड़ा पांडुसरा पुल के बैरियर से टकरा गया। जिसके बाद टैंकर कुसुमी नदी पर बने पुल से नीचे गिर गया। हादसे की वजह चालक का वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना मध्य रात्रि लगभग 1.45 बजे हुई। घटना के कुछ देर बाद जब टैंकर पुल से गिर गया तो उसमें विस्फोट हो गया। मृतक व्यक्तियों की पहचान ड्राइवर समीर नायक, सहायक पंकज नायक, दीपू खटुआ और चंदन खटुआ (दो स्थानीय लोग जो उन्हें बचाने गए थे) के रूप में की गई।
घायल की हालत गंभीर, भुवनेश्वर रेफर
एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी हालत बिगडऩे पर उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।
ओडिशा के नयागढ़ में तेल टैंकर फटा, चार लोगों की मौत
(Visited 3 times, 1 visits today)