नैनीताल। मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद अब तक हुए पांच उपचुनावों में जनता ने सीएम धामी को प्रचंड बहुमत से जिताया है। इस बार के चुनाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है। बंपर वोटों से चुनाव जीते धामी के सामने सबकी जमानत जब्त हो गई है। सीएम धामी ने 55025 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे।
चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। अन्य प्रत्याशी जमानत बचाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। उपचुनाव में 61595 लोगों ने मतदान किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी को 58258, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 मत मिले। सीएम के लिए जीत कोई मायने नही रखती थी। वह अपनी जीत को ऐतिहासिक बनाना चाहते थे। उनका यह सपना जनता ने पूरा कर दिया।
23 हजार मतों से जीते थे तिवारी
उत्तराखंड अलग प्रदेश बनने के बाद पहले विधानसभा चुनाव वर्ष 2002 में हुए। चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाया। तब कांग्रेस को 36 सीटें मिली और भाजपा को 29 सीटें मिली। गुटबाजी को देखते हुए हाईकमान ने कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी को प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नारायण दत्त तिवारी ने रामनगर सीट से उपचुनाव लड़ा। उनके लिए कांग्रेस के विधायक योगम्बर सिंह ने सीट छोड़ी। नारायण दत्त तिवारी 66.88त्न मत पाकर विजयी रहे। उन्हें 32913 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी राम सिंह बिष्ट को 9693 मत मिले। तिवारी 23 हजार मतों से विजयी रहे।

(Visited 7 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here