भोपाल। बीते दो दिनों से हो रही रूक-रूक के बारिश ने प्रदेश में ठंड का माहौल फिर से बना दिया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो यह मामला अभी थमता दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो एलर्ट जारी किया है। चेतावनी दी है कि आनेवाले घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को जारी किए ऐलो एलर्ट में चंबल संभाग और विदिशा, व शुजालपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
भोपाल में भी शुक्रवार-शनिवार की दरमयानी रात में तडक़े 2 बजे से बारिश हुई। वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश की राजधानी में बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार से बारिश का दौर जारी है। तो बुरहानपुर मंदसौर जिलों में ओलावृष्टि से किसानों की फसले तवाह होने की खबरे सामने आ रही है।
उधर देश की राजधानी दिल्ली में भी जनवरी माह में होने वाली बारिश ने रिकार्ड तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार सुबह जो बारिश हुई है वह 13 वर्षो में सबसे अधिक हुई। बारिश के कारण निचली बस्तियों में जलभराव से लोग परेशान हो गए। तो मौसम में ठंडक घुल गई है। इसी तरह जम्मू काशमीर और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने की आशंका जताई जा रही है।
(Visited 21 times, 1 visits today)