नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान के पूर्व अनुमानों को 100 प्रतिशत सही माना जाए तो देश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून इस बर्ष 103 प्रतिशत रहने वाला है। वहीं कई क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान भी लगाए जा रहे है। हाल ही के अनुमान के बनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ही हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादलों का पहरा रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि इस सप्ताह शहर में लू की संभावना नहीं है, लेकिन दिल्ली में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
मध्यप्रदेश में 14 से 15 जून तक आऐगा मानसून
जैसा की पूर्व में अनुमान लगाया जा रहा था कि मानसून इस बार तय समय से पहले पहुंच जाएगा। हालांकि केरल में 2 से 3 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। बात की जाए मध्यप्रदेश की तो इस बार मानसून अपने तय समस के अनूसार ही मध्यप्रदेश में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून की भी सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है। जबकि बीते साल मई अंत से जून प्रारंभ में ही प्रीमानसून एक्टिव हो गया था।
इन हिस्सों में है बारिश का अलर्ट
मानसूनी पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के चलते तटीय और दक्षिण कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में और अगले पांच दिनों में भीषण बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश की भी भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही आइएमडी ने अगले 5 दिनों में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ छिटपुट बारिश की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने कई राज्यो में लू चलने की भी जताई संभावना
वहीं मध्यप्रदेश मेंं भी मौसम का मिजाज गर्म ही रहा। 9 तपों में 12 सालों में सर्वाधिक तापमान 43 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत में बढ़ती लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है। 3 जून को राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 3 जून और 4 जून को लू चलने की संभावना है। विदर्भ में पांच जून तक लू चलने का अलर्ट जारी हुआ है।

(Visited 11 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here