भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है तो कई जिले अभी भी मानसून की रफ्तार से अछूते है। जिसमें प्रदेश की राजधानी भोपाल भी शामिल है। बीते एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण लोगों को गरमी से दो चार होना पड़ रहा है। तो प्रदेश के एक दर्जन जिलों में मानसून एक्टिव हो जाने से लोगों को राहत मिली हुई है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी दो दिनों में प्रदेश भर में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकडऩे वाला है। जिससे लोगों को गरमी से राहत मिलेगी। वहीं खरीफ फसल के लिए मानसून के सक्रिय होने से प्रभावित होने की आशंका भी कम होगी।
बीते साल में जहां मानसून ने जून माह के मध्य से ही रफ्तार पकडृ ली थी। वहीं इस साल ऐसा नहीं हो सका। लिहाजा प्रदेश भर में लोगों को गरमी से दो चार होना पड़ रहा है। जबकि पूर्वानुमान के अनुसार इस साल बारिश अच्छी होने के लगाए गए थे। किन्तु बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से उम्मीद जगी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले महीने 1 जुलाई से 5 जुलाई तक प्रदेश में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएगा।
दो दिन बाद होगी झमाझम बारिश
(Visited 1 times, 1 visits today)