भोपाल। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कई मायनों में कांग्रेस के लिए सही साबित नहीं हुए है। जहां पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को हार मिली है। वहीं उत्तराखण्ड में भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हार का सामना करना पड़ा है। दिलचस्प है कि पंजाब में वर्तमान मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूर्व के सभी मुख्यमंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। चन्नी के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी क्षेत्र, सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए हैं।
उत्तराखंड में चुनावी रूझानों में भाजपा 45 सीटों पर आगे, 22 पर कांग्रेस और तीन सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का होना है फैसला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल पीछे चल रहे हैं। लालकुआं सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत हार गए हैं। भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें 14 हजार वोटों से हराया है। वहीं, उनकी बेटी अनुपमा ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट जीत दर्ज की।
70 विधानसभाओं के लिए 107314 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। वहीं कुल 166325 पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। इनमें सर्विस मतदाताओं के 42110, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के 49264 और 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के 15940 पोस्टल बैलेट शामिल हैं।