भोपाल। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए केंडीडेटस की मौत के बाद गृह मंत्रालय ने आगामी 2 जून तक प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इस बात की जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट से दी है। बतादें कि प्रदेश भर में चल रहे गर्मी के प्रकोप के बीच जबलपुर में हो रही पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में शामिल प्रतियोगियों की तबियत बिगडऩे का सिलसिला जारी है। ऐसे में प्रतियोगियों की मौत भी होगई। जिसके चलते आगामी 2 जून तक यह प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी आई है। इसे लेकर चल रही फिजक़िल टेस्ट गर्मी को देखते हुए दो जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें बीते 9 मई से टेस्ट शुरू हुए थे। जो 5 जून तक चलने थे। लेकिन इस दौरान कुछ पड़ रही भीषण गर्मी के चलते कुछ परीक्षार्थियों की मौत हो गई है। आपको बता दें ये टेस्ट 6 हजार पदों पर होने वाली भर्ती के लिए हो रहे थे।
भीषण गर्मी के चलते परीक्षार्थियों की हुई मौत —
आपको बता दें जबलपुर में पुलिस भर्ती दौड़ के बाद बीमार पड़े एक और कैंडिडेट की मौत हो गई। इसके पहले 10 मई को बालाघाट निवासी 29 वर्षीय इंदरकुमार लिल्हारे शाम की पाली में 800 मीटर की दौड़ में शामिल हुए थे। जिसके पूरे होने के बाद वे बेहोश गए थे। जिसके बाद उनकी नाक-कान से खून निकलने पर उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ देर रात उनकी मृत्यु हो गई थी।