भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के नेता मोती कश्यप की पुत्री तृप्ती ने आत्महत्या करली। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर के थाना आधारताल क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। तृप्ती ने अपने पहले पति को तलाक देकर 2017 में महेश पटले के साथ प्रेम विवाह किया था। अत्माहत्या की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री मोती कश्यप और तृप्ती के ससुराल पक्ष अस्पताल पहुंचे जहां दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। पुलिस के द्वारा बीच बचाव किया गया।
युवति के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताणित करने का अरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष ने भी मृतका के परिजनों पर धारदार हतियार से हमले करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। युवति के द्वारा क्यों यह कदम उठाया गया इसकी कोई अभी जानकारी नहीं निकल कर सामने आई है। जानकारी ऐसी सामने आ रही है कि पेशे से प्रोफेसर तृप्ती के यहां पर बच्चा नहीं था इसलिए वह मानसिक रूप से परेशान रहा करती थी। जबकि युवति के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष मृतका को परेशान किया करता था, जिसकी जानकारी मृतका ने अपनी बहनों को बताई थी। हालांकि मामला क्या है यह तो पुलिस जांच में खुलकर सामने आ सकेगा।
पूर्व मंत्री मोती कश्यप की पुत्री फांसी के फंदे से झूली
(Visited 22 times, 1 visits today)