भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सह संगठन महामंत्री आदरणीय भगवतशरण माथुर जी का मंगलवार रात को हृदयाघात से निधन हो गया। स्व. श्री माथुर का 15 दिसंबर दोपहर 3 बजे भोपाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से मध्यप्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि श्री माथुर संघ से जुड़े नेता रहे है। वे वरिष्ठ प्रचारक, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री, हरियाणा भाजपा में संगठन महामंत्री रहे है। श्रद्धेय भगवत शरण माथुर जी के निधन से भाजपा को गहरा आघात पहुंचा है उनके निधन के समाचार से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
श्री माथुर के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री श्रद्धेय भगवत शरण माथुर जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ। ईश्वर से पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ओम शांति!

(Visited 7 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here