भोपाल। गुरूवार-शुक्रवार की दरमयानी रात में तडक़े प्रदेश की राजधानी सहित प्रदेश भर के कई हिस्सों में हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। वहीं दिन और रात के तापमान में आई गिराबट से ठंड का प्रकोप भी दिखाई देने की आशंका जताई जा रही है।

गुरूवार की रात में प्रदेश की राजधानी भोपाल में तडक़े 2:30 से हुई झमाझम बारिश से सूबे के किसानों को राहत मिली है। वहीं मौसम में ठंड का प्रकोप बढऩे की आशंका जताई जा रही है। अचानक से मौसम मे आए बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 48 घंटों तक आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा। जिससे किसानों को खेतों में पानी देने की आवश्यकता नहीं होगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश भर के लगभग 50 जिलों में पानी की फुहारे पड़ी है। हालांकि जानकारों का मानना है कि इस बारिश से मसूर और चने की फसल को नुकसान होने की संभावना है। इस बारिश के कारण जहां मौसम में ठंडक घुल जाएगी। जिससे कई क्षेत्रों में पाला पडऩे की संभावना बन रही है। अगर राजधानी की बात करें तो गुरूवार सुवह 2:30 से ही बारिश का दौर सुवह 9 बजे तक जारी रहा जिससे राजधानी की मौसम सुहाना हो गया और ठंड का एहसास बढ़ गया। जहां बीते दो तीन दिनों से तापमान में वृद्धि देखी गई थी। लेकिन बारिश के कारण अचानक से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड का माहौल बन गया ।

(Visited 2 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here