नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच नौवे दिन भी युद्ध जारी है। इसी बीच दो दौर की वार्ता दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच हो बेनतीजा होने के बाद युद्ध विराम को लेकर हो चुकी है। तीसरी बार यूके्रनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मीडिया से वार्ता करते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन को बैठक की चुनौती दी है। जेलेंस्की का उद्देश्य है कि किसी भी सूरत में यह युद्ध विराम होना चाहिए।
नौ दिनों से जारी युद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध नौवें दिन भी जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर हमले बढ़ा रही है। यूक्रेन के कई बड़े शहरों में अब इमारतें खंडहर बनती देखी जा सकती हैं। सडक़ों पर सन्नाटा पसरा है। रूसी जहाजों ने यूक्रेन की समुद्री सेना को भी घेर रखा है और क्रूज मिसाइल से यूक्रेन के शहरों पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। जंग के इन हालातों के बीच भी यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपना हौसला नहीं खोया और रूस के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मजाकिया अंदाज में रूसी राष्ट्रपति से एक खास अपील की है।
बैठक का प्रस्ताव
जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा है कि, मैं आपका पड़ोसी हूं, मैं काटता नहीं हूं, मेरे साथ बैठो और बात करो। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पुतिन को टेबल पर बैठकर बात करने की चुनौती दी है।
रूस पर लगे प्रतिबंध
रूस के द्वारा यूके्रन पर किए गए हमले के बाद से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रूस को भारी विरोधों का सामना करना पड़ रहा है। जहां रूस के खिलाफ यूरोपियन देशों की एकजुटता सामने आई है, तो चीन, भारत, यूऐई ने अप्रत्यक्ष रूप से रूस का साथ दिया है। वहीं अमेरिका द्वारा रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए है जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, जमर्नी जैसे बड़े देशों ने इसकी पुरजोर वकालत की है।

(Visited 7 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here