भोपाल। विगत दिनों छत्तीसगढ़ में आयोजित धर्मसंंसद में भाग लेते हुए संत कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द कहे थे। जिसके बाद समूचे देश में उनकी आलोचना हो रही थी। साथ ही उनके खिलाफ रायपुर में एफआईआर भी दर्ज हुई थी जिसके बाद से ही विवादित साधु कालीचरण की तलाश रायपुर पुलिस कर रही थी। मध्यप्रदेश के खजुराहो से रायपुर पुलिस ने कथित संत कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद कालीचरण भागा फिर रहा था। वह महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है। कालीचरण पर महाराष्ट्र में भी एफआईआर दर्ज हुआ था। रायपुर पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। वहीं पुलिस की टीम ने उसे खजुराहो से गिरफ्तार किया है।

कथित संत कालीचरण की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपत्ती जताई है। रायपुर पुलिस द्वारा कालीचरण महाराज की खजुराहो से हुई गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि संघीय निमय बिल्कुल इसकी इजाजत नहीं देता है, यह इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। मध्य प्रदेश पुलिस को बिना जानकारी दिए गिरफ्तारी करना यह गलत है। उन्होंने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश के डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि छत्तीसगढ़ के डीजीपी से इसको लेकर बात करें।

गौरतलब हो कि विगत दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाले कथित संत कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित खजुराहो से रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कालीचरण महाराज को पुलिस रायपुर लेकर जाएगी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

दरअसल, रायपुर के रावण भाटा मैदान में आयोजित 2 दिवसीय कार्यक्रम के समापन दिवस पर बोलते हुए, कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर उन्होंने कहा था, इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। साथ ही राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या की।

(Visited 2 times, 1 visits today)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here