भोपाल। गर्मी का मौसम है और हर कोई शरीर को ठंउा रखने के लिए ठंडाई और श्रीखंड का जायका लेना पसंद करता है। लेकिन अब मंहगाई के चलते आम लोगों को श्रीखंड की मिठास फीकी महसूस होगी। जी हां शुक्रवार से सांची दुग्ध संघ के उत्पादों पर 11 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी गई है। जिससे आम लोगों अब शरीर को ठंडा रखने के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। पहले से ही रोजाना उपयोग होने वाली वस्तुओं के दाम आसमान पर थे अब दूध जैसे उत्पाद पर भी 11 से 20 प्रतिशत की वृद्धि ने लोगों के बजट को बिगाडऩा शुरू कर दिया है।
उत्पाद मात्रा पहले अब
श्रीखंड 100 ग्राम 25 रु. 30 रु.
फ्लेवर्ड मिल्क 200 एमएल 25 रु. 30 रु.
पेड़े 250 ग्राम 90 रु. 100 रु.
पेड़ 500 ग्राम 170 रु. 190 रु.
सादा दही 200 ग्राम 20 रु. 25 रु.
दही पॉली पैक 400 ग्राम 25 रु. 30 रु.
पनीर 200 ग्राम 75 रु. 80 रु.
सादा मठा 500 एमएल 12 रु. 15 रु.
टेबल बटर 100 ग्राम 46 रु. 52 रु.
गुलाब जामुन 1 किग्रा 200 रु. 220 रु.
श्रीखंड की मिठास पड़ी फीकी, 20 प्रतिशत मंहगे हुए सांची दुग्ध संघ के प्राडक्ट
(Visited 25 times, 1 visits today)