भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव अंतिम चरण में है। जैसे-जैसे त्रिस्तरीय चुनाव आगे बढ़ रहे है वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी अपने उफान पर है। गुना में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होने महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के लिए भाजपा ने सीएम की कुर्सी दे दी और पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया है ठीक उसी तरह से मध्यप्रदेश में भी शिवराज सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाते और ज्योतिरादित्य सिधिया को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था।
बतादें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुना में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उनहोने इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह से शिवसेना से बागी हुए नेता एकनाथ शिंदे के लिए सीएम की कुर्सी भाजपा ने ऑफर करके महाराष्ट्र की सरकार अनैतिक रूप से गिरा दी है। ठीक उसी तरह से मध्यप्रदेश में भी दो साल पहले हुए घटनाक्रम के बाद करना चाहिए था। सीधा मतलब है कि उन्होने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव से पूर्व इस तरह का बयान देकर मध्यप्रदेश भाजपा में फूट डालने का कार्य किया है। हालांकि देखना होगा क्या इस बयान के बाद भाजपा भी कोई जबाब देती है या नहीं यह तो समय ही बताएगा।
सिंधिया को सीएम बनाने की दिग्विजय सिंह ने भाजपा से की सिफारिस
(Visited 21 times, 1 visits today)