भोपाल। इस मंहगाई के दौर में गुजर करना मुश्किल साबित हो रहा है। वहीं संविदा कर्मचारियों को तो कम वेतन के चलते यह दौर अत्याधिक कठिन साबित हो रहा था। ऐसे में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षा विभाग में लगे तमाम संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने की घोषण कर दी। जिसके बाद मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र ने वेतन वृद्धि के आदेश भी जारी कर दिए हैं। वेतन वृद्धि 1 अप्रैल 2022 से दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद से हर कर्मचारियों के वेतन में एक हजार तक का लाभ मिलेगा।आदेश में कहा गया है कि मासिक परिलब्धियां दिनांक 1 अप्रैल 2022 से प्रभावशील रहेंगी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एरियर की राशि का भुगतान कैसे किया जाएगा।
(Visited 48 times, 1 visits today)