मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात इंदौर जाने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों से भेंट की और उनसे संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान धार जिले के राजगढ़ में टी स्टॉल पर जाकर स्वयं चाय भी बनाई। उन्होंने चाय विक्रेता से उनके कार्य और व्यवसाय के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर कुछ देर दुकान मालिकों और स्टाफ के सदस्यों से भी बातचीत की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *