मुख्यमंत्री डॉ. यादव नागदा के नवदुर्गा महोत्सव से जुड़े वर्चुअली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ ही सनातन संस्कृति की धारा प्रवाहित हो रही है। बेटी-बचाओ और बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ संपूर्ण देश में नवरात्रि पर्व की उमंग दिखाई दे रही है। कन्या पूजन के कार्यक्रम हमारी बहनों और बेटियों के प्रति सम्मान के प्रतीक भी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नागदा (जिला उज्जैन) में विश्व युवा मंडल द्वारा आयोजित नवदुर्गा महोत्सव को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सभी को नवरात्रि पर्व और विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधि नवदुर्गा उत्सव में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने की पहल की गई। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह बहनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागदा में लगभग 4 दशक से विश्व युवा मंडल द्वारा किए जा रहे गरिमामय नवदुर्गा महोत्सव के लिए आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और नागरिकों को बधाई दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री राजेश धाकड़ ने आयोजन से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधायक श्री तेज बहादुर सिंह, भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी श्री सुल्तान सिंह शेखावत, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय, श्रीमती शिवानी कुंवर आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *