नवरात्र पर्व आस्था और परंपरा का उत्सव और नारी शक्ति के सम्मान एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि नवरात्र आस्था और परंपरा के उत्सव के साथ नारी शक्ति के सम्मान एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण है। उज्जैन में रविवार को 121 स्थानों पर 25 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया, जो एक रिकॉर्ड है। इसे ‘गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। उज्जैन की पावन धरा पर अर्जित हुई यह उपलब्धि भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कन्या पूजन का आयोजन लोकमान्य तिलक समिति द्वारा किया गया। समिति के संयोजक विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा ने कहा कि इस आयोजन की सफलता में नागरिकों का अहम योगदान है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेंद्र भारती, श्री शांतिलाल जैन, श्री दिनेश जाटवा उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *