मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख श्री कुमार मंगलम बिरला से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई प्रवास के दौरान आदित्य बिरला समूह के प्रमुख श्री कुमार मंगलम बिरला और उनके पुत्र श्री आर्यमन विक्रम बिरला से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें आगामी वर्ष मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उद्योगपति श्री कुमार मंगलम बिरला ने सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री बिरला को मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की व्यापक संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। श्री बिरला ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *