मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले फिल्म निर्देशक श्री गोवारीकर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिल्म निर्माता एवं निर्देशक श्री आशुतोष गोवारीकर ने शुक्रवार को ग्वालियर विमानतल पर सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री गोवारीकर का आत्मीय स्वागत किया और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर उनसे चर्चा की। श्री आशुतोष गोवारीकर ने भी मध्य प्रदेश में मिल रहे सहयोग की सराहना की तथा ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता की प्रशंसा की। मुलाकात के दौरान फिल्म और पर्यटन क्षेत्र में संभावित सहयोग पर बातचीत हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *