राज्यपाल श्री पटेल से मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति श्री कोगजे ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे ने बुधवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल का उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री कोगजे की पत्नी श्रीमती अर्चना अल्पेश कोगजे उनके साथ थीं।

इससे पूर्व लोकभवन आगमन पर मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे का अपर मुख्य सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *